गहलोत की मिली हरी झंडी,वरिष्ठ प्रहरी का नया पद सृजित, कारापाल,उप कारापाल,मुख्यमंत्री प्रहरी के पे-लेवल में बढ़ोतरी

1456

जयपुर 10 जून2019।(निक विशेष) राज्य के मुख्यमंत्री व गृहमन्त्री अशोक गहलोत ने राजस्थान जेल अधीनस्थ सेवा के कर्मचारियों को पद्दोन्नति के समुचित अवसर प्रदान करने के लिए वरिष्ठ प्रहरी के नए पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी देदी है ।
मुख्यमंत्री ने कारापाल पद के वर्तमान पे-मैट्रिक्स के पे लेवल 10 के स्थान पर लेवल -11,उप कारापाल के लिए एल 8 के स्थान पर एल-9,मुख्य प्रहरी के लिए एल 6 के स्थान पर एल-8 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है ।