ट्री बैंक ने इस माह 150 पौधों का निशुल्क वितरण किया,आप भी प्रकृति की रक्षा के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं

2360

जयपुर 21 अप्रैल2019 ।(निक सामाजिक)आज पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य मे ट्री बैंक जयपुर द्वारा निशुल्क पेड़ वितरण किया गया ।
संस्थान कोऑर्डिनेटर अभिषेक भार्गव द्वारा बताया गया कि इस माह 150 पौधे वितरित किए गये एवं स्वच्छ जयपुर हरित जयपुर का संकल्प लिया गया।
संस्था हर माह पर्यावरण से जुड़ी गतिविधयां आगे भी जारी रखेंगी।
सेक्टर 10,कुम्भा मार्ग, प्रताप नगर में।स्तिथ ट्री बैंक से आप भी अपने आधारकार्ड के जरिये पौधे निशुल्क पा सकते हैं।