BRSP सभी 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

1665

जयपुर31अक्टूबर।(NIK) भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौथमल भगेरिया व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज पचलंगिया ने बताया कि हम अभी 18 सीटों के प्रत्याशियो की घोषणा कर चुके हैं,,शीघ्र सभी प्रत्याशियों की सूची आपके सामने होगी ।
उन्होंने बताया कि हम आरक्षण के विरोधी नहीँ है,हम समानता की बात करते हैं ।
समता आंदोलन मिशन 59 का समर्थन करते हैं,,
उन्होंने अपने घोषणा पत्र के बारे में भी विस्तृत चर्चा की ।