Newindiakhabar

डॉ सीमंतिनी बनी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष,

जयपुर 28 जुलाई 2022।(निक राजनीति) अखिल भारतीय हिन्दू संगठन भारतीय केसरिया वाहिनी जिसका केंद्रीय कार्यालय लखनऊ में है।
भारतीय केसरिया वाहिनी हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए समता, समरसता, ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने के लिए संकल्पित है।

भा. के. वा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कृष्ण श्रीवास्तव व केंद्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार वाजपई नें आज राजस्थान में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के लिए डॉ सीमंतिनी को मनोनीत किया है।

    डॉ सीमंतिनी भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, मंत्री व राज्य सभा सांसद रहे स्व. प्रो ललित किशोर चतुर्वेदी की पुत्र वधु है। डॉ सीमंतिनी शिक्षाविद के साथ साथ जोशीली वक्ता व मोटिवेशनल स्पीकर भी है।
Exit mobile version