Newindiakhabar

सांगानेरी गेट पर यातायात पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थी का मोबाइल चुराकर भाग रहे चोर को पकड़ा,,

जयपुर 21 जुलाई 2022।(निक क्राइम) सांगानेरी गेट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी यातायात संचालन करवा रहे थे। तभी एक मिनी बस में सवार एक लड़का अपना मोबाइल चोरी होने पर चिल्लाने लगा और वहीं दूसरी तरफ एक लड़का बस से उतर कर ऑटो में भागकर बैठने की कोशिश कर रहा था। इस पर यातायात पुलिसकर्मियों ने तत्परता से दौड़कर लड़के को पकड़ लिया। लड़के की तलाशी लेने पर उसकी जेब से चोरी का मोबाइल मिला।

यातायातकर्मियों ने सूचित कर मोबाइल चोर को पुलिस थाना लालकोठी की चेतक को सुपुर्द दिया।
उक्त कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक गिर्राज प्रसाद हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह कांस्टेबल उदय सिंह गोविंद सिंह होमगार्ड गिर्राज,राजेश आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    पुलिस उपायुक्त यातायात प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस कर्मियों को शाबाशी दी एवं उत्साहवर्धन हेतु रिवार्ड रोल का निर्णय लिया।
Exit mobile version