Newindiakhabar

जगतपुरा 7 नंबर चौराहा, एयरपोर्ट रोड पर खुलेआम चल रहा है जुआ सट्टा, संबंधित थाना क्यों नहीं कर रहा कार्यवाई ?

जयपुर 18 जुलाई 2022। (निक क्राइम) न्यू इंडिया खबर ने कुछ दिन पहले भी जगतपुरा 7 नंबर चौराहा के दाहिनी ओर एयरपोर्ट रोड पर चल रहे सट्टे के बारे में खबर चलाई थी और आला अफसरों को कार्यवाही के लिए खबर को भेजा भी गया था।

अभी दोबारा जब पड़ताल की गई तो पाया गया उसी स्थान पर अक्षय पात्र के पास, पेड़ के नीचे धड़ल्ले से जुआ सट्टा खेला जा रहा है और जुआ खेलने लोग कारों में भी आ रहे थे यानि की बर्बादी के इस खेल में अमीर गरीब कोई मायने नहीं रखता।

    गौरतलब है की जगतपुरा के व्यस्ततम 7 नंबर चौराहे में मालवीय नगर से आते है तो दाहिनी तरफ यह अवांछित कार्य चल रहा है और बाईं तरफ हमेशा चेतक खड़ी रहती है। लेकिन सड़क के उस पार एयरपोर्ट रोड पर चल रहे अवैध धंधे पर उनका ध्यान नहीं जाता। आखिर किसकी शह पर चल रहा है यह अवैध कार्य।
    कब संबंधित थाना चेतेगा और ऐसे समाज कंटकों पर कार्रवाई करेगा ?

    इससे पहले दिखाई गई खबर। एक बार फिर आप क्लिक कर देखें,,

    *ऐसी खबरों को ज्यादा से ज्यादा शेयर करो जिससे समाज में इस तरह की गंदगी नहीं फैले*
    *आपके आसपास अवांछित गतिविधियों गर हो रही है तो हमसे संपर्क करें व्हाट्स एप 8107068124*

Exit mobile version