Newindiakhabar

जयपुर पुलिस ने सराहा फ़िल्म “हिट द फर्स्ट केस’ को,,अति.पुलिस आयुक्त अजय पाल लाम्बा, डीसीपी यातायात, प्रह्लाद कृष्णिया व एसीपी आलोक मौजूद रहे,

जयपुर, 16 जुलाई।(निक विशेष) गुलशन कुमार व टी सीरीज द्वारा प्रस्तुत निर्माता दिल राजू, कुलदीप राठौड़ व कृष्ण कुमार की हाल ही रीलिज हुई फ़िल्म “हिट द फर्स्ट केस” का एक विशेष शो जयपुर पुलिस के लिए मिराज सिनेमा में रखा गया जिसमें जयपुर पुलिस के जवानों व वरिष्ठ अधिकारियों ने सपरिवार फ़िल्म का आनंद लिया और इसकी सराहना की।

अपने काम और अपनी कहानी को परदे पर दिखाने के लिए उन्होनें फ़िल्म की टीम का तहे दिल से धन्यवाद भी किया। इस मौके पर पुलिस आयुक्तालय जयपुर के अति.पुलिस आयुक्त अजय पाल लाम्बा, डीसीपी यातायात, प्रह्लाद कृष्णिया व एसीपी आलोक मौजूद थे।

    स्क्रीनिंग के दौर फ़िल्म की स्टार कास्ट अभिनेता राजकुमार राव व अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी उपस्थित रहे। फ़िल्म के निर्देशक शैलेश कोलानु ने बताया कि इस फ़िल्म की अधिकांश शूटिंग जयपुर व इसके आसपास के लोकेशन पर की गई है और इसमें जयपुर के कई कलाकारों ने अभिनय भी किया है। इस अवसर पर जयपुर की शिखा पारीक सहित कुछ कलाकार भी उपस्थित रहे।
    फ़िल्म के निर्माता कुलदीप राठौड़ ने इस अवसर पर फ़िल्म में सहयोग के लिए राजस्थान सरकार व जयपुर पुलिस का हार्दिक आभार भी व्यक्त किया।
Exit mobile version