जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक भीम सिंह अब नहीं रहे, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर,

1315

जयपुर जम्मू 31 मई 2022।(निक राजनीति) जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक भीम सिंह का निधन जम्मू में सुबह 7:00 हो गया । वह विगत 1 साल से बीमार थे।

निधन की खबर सुनते ही उनके पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई । भीम सिंह ने 23 मार्च 1982 को जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी की स्थापना की थी। इससे पहले 1977-78 में यूथ कांग्रेश के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं । उन्होंने हमेशा अपनी आवाज को बुलंद रखा।

राजस्थान प्रदेश के महासचिव शाहिद खान

    राजस्थान राज्य के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा और महासचिव शाहिद खान ने भीमसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखा। उनके चाहने वाले और उनके समस्त पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।