करौली UPDATE : शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता, अब तक उपद्रव में शरीक लगभग ढाई दर्जन व्यक्तियों को किया डिटेन,,

1030

जयपुर/करौली 2 अप्रैल 2022।(निक क्राइम) करौली में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है।
50 पुलिस अधिकारियों सहित 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को करौली में तैनात किए गये हैं।

एडीजी संजीब नार्झरी, आईजी भरत मीणा, डीआईजी राहुल प्रकाश एवं एसपी मृदुल कछवाहा भी किये गए तैनात
आईजी भरतपुर प्रफुल कुमार खमेसरा व आईजी कानून व्यवस्था भरत मीणा पंहुचे मौके पर

    अतिरिक्त महानिदेशक कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने की शांति की अपील।
    अतिरिक्त महानिदेशक कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि अब तक उपद्रव में शरीक लगभग ढाई दर्जन व्यक्तियों को डिटेन किया गया है।