नितिन तिवाड़ी की प्रथम पुण्यतिथी में स्टेट कैंसर संस्थान में रक्तदान शिविर आयोजित,, 125 युनिट रक्त एकत्रित,

1153

जयपुर दिनांक 1 अप्रैल 2022।(निक चिकित्सा) राजस्थान स्टेट कैंसर संस्थान प्रताप नगर, जयपुर में नर्सिंग अधीक्षक शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में आज प्रातः 9:00 बजे से उनके स्वर्गीय सुपुत्र नितिन तिवाड़ी की प्रथम पुण्यतिथि पर जरूरतमंद आम रोगी जन हितार्थ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न चिकित्सालयों के नर्सेज़, चिकित्सा कर्मी तथा समाजसेवियो ने इस अवसर पर 125 यूनिट रक्त दान किया ।


*ओपन दिस लिँक फॉर यौर NEWS*

*SUBSCRIBE OUR CHANNEL CONTACT FOR YOUR NEWS*

नर्सिंग अधीक्षक शशिकांत शर्मा ने, प्रतिवर्ष इसी तरह शिविर आयोजन करने के निर्णय से अवगत कराते हुए वताया कि इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया,तथा शिविर का शुभारंभ श्रीमति आशा पांडेय द्वारा रक्तदान कर किया गया, शिविर में नर्सेज़ प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र राना, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष नर्सेज़ एवं चिकित्सा कर्मियों ने रक्तदान किया।