नियम सबके लिए एक होने चाहिए,, मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी , जेडीसी ने शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की, अब तक :- गोविंद अग्रवाल

1244

जयपुर 12 मार्च 2022।(यूडीएच) 4 राज्यों के परिणाम काँग्रेस के विपरीत आया। 2023 में राजस्थान के चुनाव में यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बहुत जिम्मेदारियां है। गहलोत को देखना होगा कि राज्य की जनता को सरकारी महकमे में अपना नियम अनुसार कार्य कराने में कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

जनता को समय पर सरकारी विभागों द्वारा उनकी समस्याओं का निस्तारण होना चाहिए। अभी बात कर रहे हैं हम जयपुर विकास प्राधिकरण की। खासकर जयपुर में हो रहे अवैध निर्माणों की।