Newindiakhabar

आर्य समाज,आदर्श नगर में महाशिवरात्रि पर महर्षि दयानंद बोधोत्सव हुआ आयोजित,

जयपुर 2 मार्च 2022।(निक सामाजिक)ऋषि दयानंद जाज्वल्यमान नक्षत्र थे जो कि भारतीय आकाश पर अपनी अलौकिक आभा से चमके और गहरी निद्रा में सोए हुए भारत को जागृत कर वेदों में छुपे गूढ़ रहस्यों को पुनः स्थापित किया। उक्त विचारआर्य विद्वान आचार्य उर्षबुद्ध ने आर्य समाज आदर्श नगर में महाशिवरात्रि पर आयोजित महर्षि दयानंद बोधोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्गार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश में स्वामी दयानंद जैसे संत हुए जिन्होंने समाज की सोचने की धारा ही बदल दी। अंधविश्वास में डूबे गुलाम देश को तर्क और श्रद्धा का अभूतपूर्व समन्वय कर नई रोशनी प्रदान की व मानसिक गुलामी से मुक्त होने की राह दिखाई।

    ऋषि बोधोत्सव पर सर्वप्रथम प्रथम। जानकी प्रसाद ,पंडित राम कुमार गौड़ ने हवन कराया कार्यक्रम का संचालन उप मंत्री अनुज साहनी ने किया। इस कार्यक्रम में मृदुला सामवेदी प्रधान, घनश्याम ,रवि नैयर, बलदेव राज आर्य ,महिला समाज की प्रधान शशि दीवान ने अपने विचार रखे वैदिक बालिका महाविद्यालय मानसरोवर की छात्राओं ने ऋषि वंदन में भजन की सुंदर प्रस्तुति दी।
    विकास आर्य
    प्रचार मंत्री
Exit mobile version