Newindiakhabar

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की ओर से कल चढ़ाई जाएगी चादर,,,, दिल्ली उर्स कमेटी के चेयरमेन एफ.आई. इस्माइली ले कर आएंगे चादर,,

जयपुर 8 फरवरी 2022।(निक राजनीति) हर साल की भांति इस साल भी सूफी संत हजरत ख्वाज़ा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 810वें उर्स मुबारक मौके पर आम आदमी पार्टी की ओर से कल प्रातः 11 बजे दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई जाएगी |

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से चादर लेकर दिल्ली उर्स कमेटी के चेयरमैन एफ.आई इस्माईली और उर्स कमेटी के मेम्बर आएंगे !

    इसके साथ ही आम आदमी पार्टी राजस्थान की और से भी चादर चढ़ाई जायेगी जिसे आप राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश सचिव शबनम अज़हरी ले कर जायेंगी ! इस मौके पर आप राजस्थान प्रदेश टीम व विभिन्न मोर्चों के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे !
Exit mobile version