राजधानी में नर्सेज का चुनावी समर शुरू, 3388 नर्सेज करेंगे मतदान, तीन उम्मीदवार मैदान में,,

1390

जयपुर 28.जनवरी 2022।(निक चिकित्सा) राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) जयपुर शहर जिलाध्यक्ष पद हेतु आज पूर्व घोषित निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार तीन उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ एसएमएस चिकित्सालय स्थित नर्सेज प्रांतीय कार्यालय मै नामांकन भरे ।

निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र शर्मा ने उम्मीदवार सूची जारी करते हुए बताया की सवाई मानसिंह चिकित्सालय से अनेश कुमार सैनी एवम विपेन्द्र सिंह तथा मनोरोग चिकित्सालय से चेतन कुमार शर्मा ने उम्मीदवारी प्रेषित की है।

    जारी मतदाता सूची में सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज. सलग्न चिकित्सालयों के 3388 सदस्य नर्सेज 24 फरवरी को 15 मतदान बूथों पर मतदान कर वर्ष 2022 -2024 के लिए नर्सेज जयपुर शहर जिलाध्यक्ष चुनेंगे।