वैदिक कन्या पी.जी. महाविद्यालय व वैदिक बालिका सी. सै. स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 73वाँ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया,,

472

जयपुर 27 जनवरी 2022।(निक विशेष) वैदिक कन्या पी.जी. महाविद्यालय व वैदिक बालिका सी. सै. स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 73वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ महाविद्यालय की संरक्षक मृदुला सामवेदी, घनश्यामधर त्रिपाठी, डॉ. अनिरुद्ध साहनी व विकास आर्य की उपस्थिति में मनाया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की संरक्षक मृदुला सामवेदी ने संविधान निर्माण में महिला की भूमिका पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के सचिव डॉ. अनिरुद्ध साहनी ने कहा कि गणतंत्र दिवस कत्र्तव्य व अधिकारों के प्रति ईमानदारी को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का धर्म है।

    महाविद्यालय की एन.सी.सी. कैडेट ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देशभक्ति गीत प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. नीमा बिष्ट व डॉ. नेहा खत्री ने किया।