मोहित बलवदा को केन्द्रीय कानून मंत्रालय ने राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में केन्द्र सरकार का अधिवक्ता नियुक्त किया,,

1089

जयपुर 31 दिसंबर 2021।(निक न्यायिक) मोहित बलवदा एडवोकेट को केन्द्रीय कानून मंत्रालय ने राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में केन्द्र सरकार का अधिवक्ता नियुक्त किया है।

बलवदा को उच्च न्यायालय में विभिन्न प्रकार के सैकड़ों मुकदमे बहस करने का अनुभव है। बलवदा ने अपनी कानून की शिक्षा देश के जाने-माने जिन्दल ग्लोबल लाॅ स्कूल सोनीपत से ग्रहण की है। इससे पूर्व इनके पिता प्रवीण बलवदा एडवोकेट ने भी केन्द्र सरकार की ओर से लंबे समय तक पैरवी की है।