Newindiakhabar

जयपुर की जयश्री पेड़ीवाल इंटरनेशनल स्कूल कुछ दिनों के लिए बंद,, 11 बच्चे मिले कोरोना संक्रमित,, क्या कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक ? बच्चों की वैक्सीनेशन कब ?

जयपुर 23 नवंबर 2021।(निक कोरोना) राजस्थान में एक बार फ़िर कोरोना संक्रमण पैर पसारने लगा है। 100% क्षमता के साथ स्कूल खुलने के बाद अब स्कूली छात्र कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। जयपुर के जयश्री पेड़ीवाल अंतरराष्ट्रीय स्कूल में पढ़ने वाले 11 छात्र कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छठी से बारहवीं तक का स्कूल एक हफ्ते तक के लिए बंद कर दिया है। इस स्कूल में पढ़ने वाले 12 बच्चों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 11 बच्चे संक्रमित मिले हें। CMHO डॉ. नरोत्तम शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है क़ि चिकित्सा विभाग की टीम स्कूल भेजी गयी है।

जयश्री पेड़ीवाल अंतरराष्ट्रीय स्कूल के कॉडिनेटर अनुज शर्मा ने बताया की डे-बोर्डिंग होने की वजह से स्कूल में लगातार छात्रों का चेकअप किया जाता है। इस दौरान क्लास इलेवेंथ का स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव मिला है। जो मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है। ऐसे में एहतियातन स्कूल प्रबंधन ने अगले 4 दिनों तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। शर्मा ने बताया बताया कि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई चालू रहेगी, ताकि स्कूल के दूसरे बच्चे घर बैठ भी पढ़ सकें।
वहीं, जयश्री पेड़ीवाल अंतरराष्ट्रीय स्कूल में बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पेरेंट्स में डर का माहौल है।

    अगर 100% क्षमता से खुले स्कूलों में ऐसे ही संक्रमितोँ की संख्या बढ़ती जाएगी तो नये चिकित्सा मंत्री को कठोर फैसले लेने में समस्या खड़ी होगी। गौरतलब है की राजस्थान में पिछले 24 घंटे में जयपुर, अजमेर समेत 7 जिलों में कोरोना के 22 नये मरीज मिले है। 21 अगस्त के बाद आज राजस्थान में कोरोना के 20 से ज्यादा केस आए है। जयपुर में सबसे ज्यादा 11 केस मिले है। इससे पहले जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अगले 4 दिनों के लिए ऑफलाइन पढ़ाई को बंद कर दिया था।
Exit mobile version