समर्पण संस्था द्वारा राष्ट्रीय ‘‘समर्पण समाज गौरव 2021 अवार्ड व दीपावली स्नेह मिलान समारोह ‘‘ 13 नवम्बर को जयपुर में,, 61 विभूतियों को 13 श्रेणियों में दिया जायेगा अवार्ड ,,,

425

जयपुर, 10 नवम्बर 2021।(निक समाजिक) मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा शनिवार 13 नवम्बर, 2021 को ’’समर्पण समाज गौरव 2021 अवार्ड व दीपावली स्नेह मिलन समारोह’’ आयोजित किया जायेगा। यह समारोह प्रताप नगर सांगानेर सेक्टर 17 स्थित रावत पब्लिक स्कूल के निर्मला ऑडिटोरियम में दोपहर बाद 2.30 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक होगा समारोह में देशभर से 61 उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभुतियों को ’’समर्पण समाज गौरव 2021’’ अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। अवार्ड कुल 13 श्रेणियों में दिया जायेगा जिसमें समाज सेवा के क्षेत्र में 19 विभूतियों को ’’मदर टेरेसा’’, सामाजिक न्याय में 4 को, ’’डॉ. बी.आर. अम्बेडकर’’, शोध व आविष्कार में 2 को, ’’डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, शिक्षा में 4, ’’डॉ. राधाकृष्णन’’, चिकित्सा में एक को ’’डॉ. विधान चन्द्र राय’’, साहित्य में 3 को ’’मुन्शी प्रेम चन्द’’, खेल में 2 को ’’मेजर ध्यान चन्द’’, आध्यात्म में 2 को ’’बाबा हरदेव सिंह’’, पर्यावरण में 3 को ’’सुन्दर लाल बहुगुणा’’, कला व संस्कृति में 8 को ’’भूपेन हजारिका’’, महिला सशक्तिकरण में 8 को ’’रानी लक्ष्मी बाई’’, पत्रकारिता में 4 को ’’कुलदीप नेय्यर’’ उद्यमी क्षेत्र में 1 को ’’धीरूबाई अंबानी’’ के नाम से ’’समर्पण समाज गौरव 2021’’ अवार्ड से नवाजा जायेगा ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज डांगी होगें, अध्यक्षता सेवानिव्त आई.ए.एस. अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी तथा विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत आई.ए.एस. महेन्द्र सिंह, डॉ. बी.एल. जाटावत, सेवानिवृत आई.एफ.एस. दीप चन्द बैरवा, सेवानिवृत आई.आर.एस. के.सी. घुमरिया, राज्य वस्तु व सेवाकर के विशेष आयुक्त आर. पी. बैरवा, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक वित्त एम.के. गोयल, दिल्ली मेट्रो के कार्यकारी निदेशक सूर्य प्रकाश, रावत एज्यूकेशनल ग्रुप के चेयरमेन बी.एस. रावत, दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अभियन्ता अनिल कुमार,

    रावत एज्यूकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेन्द्र सिंह रावत, सेवानिवृत कर्नल एस. एस. शेखावत, आर.एस.आर.डी.सी. लिमिटेड के उप महाप्रबन्धक सुभाष आर्य, एपेक्स स्कूल ऑफ लॉ, ऐपेक्स विश्वविद्यालय की डीन डॉ. आराधना परमार, रामनगरिया थाना प्रभारी पुरूषोत्तम मेहरिया होगें।