पारुल भार्गव बनी आप महिला शक्ति की स्वावलम्बन अभियान प्रभारी,,,

474

जयपुर 2 नवंबर 2021।(निक राजनीतिक) महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए राजस्थान महिला शक्ति अध्यक्ष कीर्ति पाठक की अनुशंसा पर महिला शक्ति प्रदेश सचिव चंद्रमुखी रेपस्वाल ने पारुल भार्गव को स्वावलम्बन अभियान प्रभारी मनोनीत किया है।
पारुल भार्गव लम्बे समय से अन्ना आंदोलन व आम आदमी पार्टी से जुड़ी रही हैं।

उन्हें महिलाओं हेतु रोज़गारोन्मुखी शिविर लगाने का लम्बा अनुभव है।
प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कहा है कि महिला घर की धुरी होती है और यदि वो आर्थिक रूप से सशक्त होगी तो अपने पति सहित अपने परिवार को एक सुदृढ़ सम्बल प्रदान करने में सफल रहेगी। कोरोना के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदेश को अब महिलाएँ स्वावलंबी बन एक सहारा प्रदान करेंगी।
पारुल भार्गव ने अपने मनोनयन पर प्रदेश महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुए शीघ्र ही इस अभियान को शुरू करने की घोषणा की है।

    पार्टी की ओर से पारुल भार्गव के मनोनयन पर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की गयी हैं।