Newindiakhabar

आप ने अर्चित व पवन को हेरिटेज व ग्रेटर निगम अध्यक्ष घोषित किया,,,

जयपुर 10 अक्टूबर 2021।(निक राजनितिक)आम आदमी पार्टी राजस्थान के निगम शहरों में में निगम अध्यक्षों की नियुक्ति का सिलसिला शुरू कर रही है। इस कड़ी में जयपुर के दोनों निगमों के लिए अलग अलग अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है।

प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह की स्वीकृति और सह प्रभारी खेमचंद जागिरदारजी की सहमति से प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री ने अर्चित गोयल को जयपुर नगर निगम (हेरिटेज) का अध्यक्ष घोषित किया है।

    इसी तरह जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पवन शर्मा की दी गई है। सचिव के मुताबिक तीन महीनों के बाद कार्य की समीक्षा कर नियुक्ति की पुष्टि की जाएगी।
Exit mobile version