Newindiakhabar

1930, मन्नालाल हैड कांस्टेबल यातायात ने ईमानदारी का दिया परिचय, उपायुक्त यातायात,श्वेता धनकड ने मन्नालाल को शाबाशी दी साथ ही उचित रिवार्ड का आश्वासन दिया,,

जयपुर 9 सितम्बर 2021।(निक विशेष) यातायात पुलिसकर्मी मन्नालाल जो कि आरोग्य पथ सूचना केंद्र के सामने अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे थे,उसी दौरान सड़क पर प्लास्टिक की थैली पड़ी दिखाई दी।
थैली को खोल कर देखा तो उसने तेरह हजार ₹350 नगद रखें थे।

पुलिसकर्मी ने तुरंत यातायात नियंत्रण कक्ष को वायरलेस पर सूचना दी इसके निर्देश पर एस एम एस थाना में रकम सौंपी दी गई । थोड़ी देर बाद कृष्ण लाल,, पुरानी आबादी गंगानगर निवासी आए और पैसे गुम होने की बात कही। इस पर सूचना s.m.s. थाने को दे दी गई और वहां हैड कांस्टेबल मन्नालाल द्वारा पहुंचकर तस्दी कर कृष्ण लाल को उनकी रकम ₹13350 लौटाई गई ।कृष्ण लाल ने भी यातायात पुलिस को धन्यवाद दिया ।

    पुलिस उपायुक्त श्वेता धनखड़ ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिसकर्मी मन्नालाल को शाबाशी दी ।
Exit mobile version