किसान न्याय सभा 26 को श्रीगंगानगर में, सांसद संजय सिंह करेंगे संबोधित, बिजली की दरें कम करने की मांग को ले कर प्रदर्शन की तैयारी,जाने माने कर्मचारी नेता रहे गिरिराज किशोर शर्मा आप में शामिल, प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियां जल्द,,

443

जयपुर 4 सितम्बर 2021।(निक राजनितिक) केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही जनता को राहत देने की बजाय लूटने में लगी है। आज किसान सड़कों पर बैठा और उसको न्याय नहीं मिल रहा है। आराजकता का माहौल बना हुआ है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी मोर्चा खोलने जा रही है। इस कड़ी में 26 सितंबर को श्रीगंगानगर जिले में किसान न्याय सभा का आयोजन होगा। किसान न्याय सभा को राजस्थान प्रभारी सांसद संजय सिंह सहित प्रदेश के किसान व पार्टी नेता संबोधित करेंगे।* *राजस्थान आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी खेमचंद जागीरदार* ने प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए बताया कि किसान विरोधी ​कृषि बिलों केे खिलाफ देश का किसान लगातार आंदोलन कर रहा है और केंद्र सरकार उसकी कोई सुध नहीं ले रही है। बल्कि उन पर लाठीचार्ज जैसी सख्ती दिखाकर सरकार हठधर्मिता की भी हदें पार कर तानाशाह हो चुकी है। आम आदमी पार्टी हमेशा किसानों के साथ है और रहेगी। उनको न्याय मिले इसके लिए पार्टी उनके आंदोलन के समर्थन में किसान न्याय सभा का आयोजन राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 26 सितंबर को कर रही है।

जिसे सांसद संजय सिंह, अन्य पदाधिकारी व प्रदेश के किसान नेता संबोधित करेंगे। श्रीगंगानगर का चयन इस आयोजन के लिए इसलिए किया गया है क्योंकि किसान आंदोलन में यहां के किसानों का बड़ा योगदान है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में बिजली की दरों को लेकर कांग्रेस सरकार की मनमानी खत्म नहीं हो रही है। बिजली कंपनियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का बोझ आम जनता पर स्थायी शुल्क, सरचार्ज के नाम पर लादा जा रहा है। राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिले, इसके लिए आम आदमी पार्टी आंदोलन चला रही है। सरकार को इस बारे में ज्ञापन देकर दिल्ली की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली फ्री देने, लोकडाउन अवधि में दुकानदारों के बिजली के बिल माफ करने और बिजली कंपनियों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए उनकी पब्लिक आडिट कराने की मांग कई बार की गई। सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ बल्कि अब कोयले की कमी के नाम पर फ्यूल सरचार्ज का बोझ डाल दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में चल रहे बिजली आंदोलन को भी तेज करेगी। पार्टी ने तय किया है कि सरकार के खिलाफ अब सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाए। इस कड़ी में विरोध प्रदर्शन की भी योजना है।
उन्होंने रसोई गैस और पेट्रोल—डीजल की दरों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने तेल कंपनियों को लूट की खुली छूट दे रखी है। गैस, डीजल और पेट्रोल की दरों में लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है। पहले से रोजी – रोटी के संकट से जूझ रहे लोगों की महंगाई की इस मार ने कमर तोड़ कर रख दी है। सरकार के खिलाफ पूरे देश में विरोध का माहौल है। आम आदमी पार्टी मंहगाई को लेकर भी आंदोलन करेगी।

    जागीरदार ने बताया कि राजस्थान में अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जाएगी। इसके लिए कवायद चल रही है। आम आदमी पार्टी पर विश्वास का ही परिणाम है कि कई प्रमुख लोग पार्टी ज्वाइन कर रहे है। आज कर्मचारी संघर्ष के प्रतीक गिरिराज किशोर शर्मा आम आदमी पार्टी में अपने साथियों के साथ शामिल हुए। गिरिराज किशोर शर्मा जी का जीवन और उनका नेतृत्व राजस्थान में आदर्श के रूप में देखा जाता है। उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को राजस्थान में मजबूती मिलेगी। खास कर राज्य कर्मचारियों के बीच दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के प्रशासनिक और वित्तीय मैनेजमेंट की चर्चा आम होगी।