शातिर वाहन चोर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार, मुल्जिम थाना हाजा का हिस्ट्रीशीटर,, मालपुरा थाना जयपुर पूर्व की कार्रवाई ,

1646

जयपुर 3 अगस्त 2021।(निक क्राइम) पुलिस उपायुक्त जयपुर ईस्ट,प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने बताया कि जयपुर में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए व अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजऋषि तथा सहायक पुलिस आयुक्त नेमीचंद खारिया के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया। टीम के अथक प्रयासों के बाद एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

उक्त मुल्जिम वर्तमान में थाना हाजा का हिस्ट्रीशीटर है,जोकि स्मैक पीने का आदी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी इलाका थाना में चोरी नकबजनी के करीब 8 मुकदमे दर्ज हैं। मुल्जिम ने मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल कर लिया है। गिरफ्तारी में दशरथ सिंह कांस्टेबल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद ताजू उम्र 26 साल जाति बंगाली मुसलमान।