पत्रकारों के हितों को समर्पित पीपीआई संगठन के विस्तार की अगली कड़ी में मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बने अशोक प्रजापति और इंदौर के विष्णु प्रजापत को मिली महासचिव की जिम्मेदारी,,,

1025

जयपुर ब्यूरो 12 जुलाई 2021।(निक विशेष) लोक तंत्र के चौथे स्तभ मीडिया के संगठन पीरियोडीकल प्रेस ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.सुरेन्द्र शर्मा की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार प्रजापति सहित मीडिया संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों के सहयोग से मध्यप्रदेश में प्रदेशअध्यक्ष के पद पर अशोक प्रजापति को नियुक्त किेया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष बनते ही मध्यप्रदेश के पत्रकार संगठन व पदाधिकारियों की तरफ से हार्दिक बधाई शुभकामनाए संदेश का दौर शुरू हो गया।
वैसे तो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से अशोक प्रजापति ने सायंकालीन हिन्दी दैनिक साध्यप्रकाश से अपने जीवन में सहायक प्रबंधक से शुरूआत की थी लेकिन बाद में उन्होने भोपाल के दैनिक भास्कर राजस्थान पत्रिका गुप के पत्रिका में अपनी सेवाए देते हुए कई अन्य प्रिन्ट मीडिया और इेलेक्ट्रनिक मीडिया में कार्य किया ।

अशोक प्रजापति विगत 15 वर्षो से अधिक समय सेअनेको समाचार पत्रो मे सेवाएं दे चुके है । वर्तमान मे हिन्दी दैनिक उत्प्रेरक टाइम्स के संपादक की भूमिका निभा रहै है। मीडिया जगत मे हुए बदलाव को देखते हुए स्वयं को अपडेट रखने के लिए पर विशवास रखते है और यही कारण है कि उन्होने अपनी शिक्षा में एम काम करने के बाद पीजी डिप्पलोमा एडवरटाजिंग एंव जर्नलिज्म किया और वर्तमान में अभी डिजिटल मीडिया की संचार क्राति के बदलाव को देखते हुए मध्यप्रदेश के शासकीय संस्थना से वीडियो एडिटिंग की शिक्षा प्राप्त की।
वही महसचिव बने इन्दौर के विष्णु प्रजापत,जो इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं ।

विष्णु प्रजापत, प्रदेश महासचिव, मध्य प्रदेश

    राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सन्नी आत्रेय, प्रदेश महासचिव भरत शर्मा,उपाध्यक्ष पन्नालाल शर्मा व बृजेश पाठक,सचिव लक्ष्मीकांत पारीक,सचिव विजय पांडेय,सचिव अचलदीप सिंह व समस्त प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की तरफ से अशोक प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश व विष्णु प्रजापत को प्रदेश महासचिव बनने पर शुभकामनाएं।