प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 नगर नियोजकों की बैठक आयोजित,,

1187

जयपुर 29 जून 201।(यूडीएच)नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के सलाहकार डाॅ जी.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को अपरान्ह 03 बजे नगर नियोजन विभाग में प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के मध्यनजर प्रदेश में विभिन्न नगरीय निकायों में नियुक्त नगर नियोजकों की बैठक (विडियों कांफ्रेसिंग) आयोजित हुई।
बैठक में निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत्त शासन विभाग दीपक नन्दी, मुख्य नगर नियोजक आर.क.े विजयवर्गीय, सलाहकार एच.एस. संचेती एवं प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में नियुक्त नगर नियोजक विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।
बैठक में नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के सलाहकार डाॅ जी.एस. संधु ने नगर नियोजकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 02 अक्टूबर, 2021 से प्रदेश में प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 प्रारम्भ होने वाला है। प्रदेश में अभियान के दौरान 10 लाख से अधिक पट्टे दिये जाने है। उन्होनें कहा कि कोविड-19 को देखते हुए इस बार अभियान आॅनलाईन सम्पादित होगा। नगर नियोजकों की अभियान में प्रमुख भूमिका है। ऐसे में पूर्व अभियान की भांति इस बार भी नई तकनीक के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जाना है। अभियान के लिए सभी नगर नियोजकों को नियमों, उपनियमांे, दिशा-निर्देश में संशोधन, सरलीकरण के प्रस्ताव तैयार करने है तथा नगर-मित्रों का चयन, रजिस्ट्रेशन, प्रशिक्षण एवं अभियान के दौरान उन्हें मार्ग दर्शन प्रदान करना है।

बैठक में नगरीय निकायों में नियुक्त नगर नियोजकों से उनकी नगरीय निकायों में मास्टर प्लान, जोनल डवलपमेंट प्लान, ड्रोन सर्वे, भू-उपयोग परिवर्तन, ले-आउट प्लान, मानचित्र अनुमोदन, उपविभाजन, संयुक्तिकरण, भू-आवंटन एवं अन्य तकनीकी प्रकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई।
फीडबैक के लिए वेब पोर्टल का लोकार्पण
जयपुर, 29 जून। प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल बुधवार को दोपहर 02 बजे वेब पोर्टल का लोकार्पण करेंगे। इस वेब पोर्टल पर आमजन प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के संबंध में अपना फीडबैक दे सकेंगे।
नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के लोगो के लिए आमजन से डिजाईन आमंत्रित की गई है। सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाईन करने वाले व्यक्ति को राशि 20 हजार का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।