Newindiakhabar

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांसद रामचरण बोहरा की अपील हर व्यक्ति एक पेड जरूर लगायें,, पर्यावरण संरक्षण के लिये वृक्षारोपण का संकल्प लें:- सांसद रामचरण बोहरा

जयपुर 5 जून 2021।(निक सामाजिक) सांसद रामचरण बोहरा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आमजन से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण के लिये हर व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगायें और उस पेड की सुरक्षा एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। वर्तमान में पेड़ो की अंधाधुंध कटाई के कारण आज विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से गुजर रहा है। यदि हमें इससे बचना है तो प्रकृति को हरा-भरा बनाना ही होगा।

सांसद बोहरा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम वाटिका में वृक्षारोपण कर आमजन से अधिकाधिक पेड लगाने के लिये जनता को जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिला रहे थे। इस अवसर पर बगरू देहात (पूर्व) मंडल अध्यक्ष गिर्राज मीणा, पूर्व उप सरपंच लोकेन्द्र सिंह, सभी बूथ अध्यक्ष एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version