नगर निकाय में विकलांग व्यक्तियों को सदस्य नामित करते समय राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के प्रदेश में जनपद स्तर के पदाधिकारियों की राय लेने के संबंध में मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,,

1529

जयपुर 23 जनवरी 2021।(निक विशेष)राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने मुख्यमंत्री को अपने पत्र में संबोधित करते हुए लिखा है कि पिछले दिनों नगर निकाय में विकलांग व्यक्तियों को नामित करने की घोषणा की थी इसके लिए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी आपकि आभारी है राष्ट्रीय विकलांग पार्टी विकलांग व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करने वाली इकलौती पार्टी है और पार्टी का संगठन हर जिले में है राष्ट्रीय विकलांग पार्टी आपसे अनुरोध करना चाहती है की नगर निकाय में विकलांग व्यक्तियों को नामित करने से पहले राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की राय अवश्य ली जाए जिससे राजनीतिक रूप से निपुण व्यक्तियों को नामित करने से सरकार व स्थानीय प्रशासन को मदद मिल सके ।

अत: आपसे अनुरोध है कि आप राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने का कष्ट करें जिससे वास्तविक विकलांग व्यक्तियों को नगर निकाय में प्रतिनिधित्व मिल सके।