Newindiakhabar

रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व का किया शुभारंभ,, प्रियंका परमानंद ने सुनीता मीना को बांधा रक्षा सूत्र,

जयपुर 3 अगस्त 2020। (निक सामाजिक) पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वॉड टीम की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीना के जामडोली स्थित श्री शक्तिपीठ की सचिव प्रियंका परमानन्द ने रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व का शुभारंभ किया।
प्रियंका परमानन्द ने बताया कि श्री शक्तिपीठ इस बार कोरोना वारियर्स पुलिस दल, चिकित्सकीय दल एवं सफाई कर्मियों को रक्षसूत्र बांधे जाएंगे।इसी क्रम में लगभग 25 हजार राखियां भारतीय सेना, बी एस एफ, आई टी बी पी एवं सी आर पी एफ के जवानों के लिए पोस्ट की गई हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्कवाड टीम द्वारा लॉक डाउन के दौरान किये गए कार्यों जैसे पूरे जयपुर शहर में फ़्लैग मार्च निकालना, गरीबों, असहायों को भोजन उपलब्ध करवाना वृद्धाश्रम जाकर वृद्धों की कुशलक्षेम पूछना नव प्रसूताओं को मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं देना, गर्भवती महिलाओं की चिकित्सा सम्बन्धी देखभाल करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं का हरसंभव समाधान करने के लिए प्रियंका परमानन्द ने निर्भया टीम की प्रशंसा की।

Exit mobile version