Newindiakhabar

श्री श्याम रसोई द्वारा, जयपुर शहर की विभिन्न मंदिरों के पुजारियों के परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई साथ ही गौशालाओं में चारा वितरित किया गया ,,

जयपुर 5 मई 2020।(निक धार्मिक)श्री श्याम रसोई के प्रवक्ता भजन गायक कुमार गिरिराज शरण ने बताया कि श्री श्याम रसोई द्वारा पिछले 45 दिनों से गरीब और बेसहारा परिवारों को भोजन वितरित किया जा रहा था l लेकिन फिर ध्यान में आया कि जयपुर शहर की मंदिरों में लोग डाउन में पट बंद है और भक्तजनों की आवक जावक नहीं है ऐसे में मंदिर के पुजारियों के परिवारों के पालन पोषण की दिक्कत हो रही थी तभी श्री श्याम रसोई ने निर्णय किया कि मंदिर के पुजारियों के परिवार के लिए खाद्य सामग्री वितरित की जाए ।

इसी के तहत हमने जयपुर शहर के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई तथा गौशाला की गायों के लिए चारा भी उपलब्ध कराया ।

Exit mobile version