श्रीमन्नारायण प्रन्यास मंडल ने मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता को भेंट किए हस्त निर्मित मास्क

944

जयपुर 13 अप्रैल 2020।(निक विशेष) श्री मन्न नारायण प्रन्यास मंडल की ओर से रविवार को शासन सचिवालय  स्थित राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय में मुख्य सचिव डी बी गुप्ता को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तरुण भारती और सर्व ब्राह्मण महासभा के जयपुर शहर अध्यक्ष पंडित दिनेश शर्मा ने हस्त निर्मित मास्क भेंट किए।  मुख्य सचिव के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा रोहित कुमार सिंह ,मुख्यमंत्री के सचिव  कुलदीप राका, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह  राजीव स्वरूप  को भी हस्त निर्मित मास्क भेंट किए। 

इस अवसर पर समाजसेवी  जॉनी मक्कड़, लाला राम चौधरी, विक्रम स्वामी भी उपस्थित रहे। तरुण भारती ने संस्था की ओर से लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों को राशन एवं भोजन वितरण से भी  अवगत कराया।