Newindiakhabar

महिला दिवस पर सफाई कर्मी महिलाओं को कार्यस्थल पर किया सम्मानित

जयपुर 8 मार्च 2020।(निक सामाजिक) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से सफाईकर्मी महिलाओं को उनके कार्य स्थल पर जाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव और प्रियदर्शनी सोलर मिशन एंड वाटर सेविंग संस्था की अध्यक्ष शशि गुप्ता ने बताया कि सफाईकर्मी महिलाओं को सम्मानित इसलिए किया गया है, क्योंकि यह सभी महिलाएं अपने घर परिवार और बच्चों से ज्यादा जिम्मेदारी समाज की भी उठाती है। समाज में होने वाले इनके सम्मान की वजह से इन्हें हौसला मिलता है ऐसे में इन्हें सम्मानित करके हम खुद पर गर्व महसूस करते हैं ।

सम्म्मनित होने वाली सफाई कर्मी महिलाओं में अंजू देवी ,सोना देवी,संतोष देवी और सुनीता प्रमुख रूप से शामिल थी।

Exit mobile version