Newindiakhabar

आर्गस एंटरटेनमेंट कम्पनी की हुई लॉन्चिंग, रैम्प पर बिखरे इंद्रधनुषीय रंग, फैशन शो हुआ आयोजित

जयपुर 23 फरवरी 2020।(निक)शहर के जामडोली स्थित एक रिसोर्ट में रविवार को आर्गस एंटरटेनमेंट कंपनी की लॉन्चिंग की गई। इस मौके पर कम्पनी की ओर से एक फैशन शो का आयोजन भी किया गया।
कम्पनी के एमडी सुशील नरेडा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही कम्पनी के तत्वावधान में आगामी दिनों में विभिन्न एंटरटेनमेंट प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कंपनी अपने अगले कार्यक्रम मिस इंडिया प्रोटोगोनिस्ट 2020 का आयोजन भी करेगी। इसके लिए ऑडिशन भी जल्द ही भारत के 16 शहरों में शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑडिशन के लिए चुने गए शहरों के नाम आगामी 27 फरवरी को होने वाले पोस्टर लॉचिंग इवेंट में बताया जाएगा। इसके लिए एक जूरी भी बनाई गई है, जिसमें बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी शामिल होंगे। लॉचिंग प्रोग्राम के दौरान कम्पनी के डिजिटल पार्टनर डीजी ब्रांड लैब्स के योगेश श्रीवास्तव एवं अार्गस कंपनी के चेयरमैन सुदीप सहित प्रमोशन पार्टनर एचओपी मीडिया से आयुष बिदावत, फैशन पार्टनर एलिट मिस राजस्थान,
गौरव गौड व पुनीत भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में ड्यून्स ऑफ राजस्थान बैंड ने शानदार प्रस्तुति देते हुए सभी दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं इलीट मिस राजस्थान की मॉडल्स ने आइस ऑफ आर्गस थीम पर रैंप वाक किया। कार्यक्रम में मिसिज वर्ल्ड वाइड की फाइनलिस्ट डॉ अलका गॉड ने भी शिरकत की।

Exit mobile version