Newindiakhabar

दवा दोस्त मेडिकल स्टोर्स का विस्तार अब 9 स्टोर्स के जरिए मिलेगी नामी कंपनियों की अफोर्डेबल दवाएं

जयपुर 17 जनवरी2020।(निक चिकित्सा) प्रत्येक नागरिक को आसानी से अफोर्डेबल दवाएं उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से दवा दोस्त ने फार्मा क्षेत्र में एक और कदम उठाया है।
दवा दोस्त फार्मा प्राइवेट लिमिटेड ने जयपुर में आज 3 नए स्टोर्स की शुरूवात की है । यह स्टोर्स जयपुर के बरकत नगर ,वैशाली नगर और सुभाष नगर शास्त्री नगर इलाके में शुरू किए गए हैं । इन क्षेत्रों में लंबे समय से दवा दोस्त के जरिए अफॉर्डेबल दवाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग महसूस की जा रही थी । इस के साथ ही दवादोस्त के जयपुर में अब स्टोर्स की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। दवा दोस्त के वर्तमान में राजापार्क , खातीपुरा त्रिवेणी नगर,सोडाला, मानसरोवर ,सुभाष चौक में स्टोर्स है और यहां से आमजन को ब्रांडेड दवा कंपनियों की अफॉर्डेबल दवाएं 80 फ़ीसदी तक कम दामों पर उपलब्ध करवाई जा रही है। दवा दोस्त फार्मा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी फ्री में दवाइयों की होम डिलीवरी भी करती है ।आमजन इसका फायदा फोन नंबर 84338 08080 पर फोन के जरिए ऑर्डर देकर लाभ उठा सकते हैं।
स्टोर्स सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक हर वर्ग के लिए खुले हैं । यहां नामी ब्रांड्स जैसे सिप्ला ,एल्केम , एबॉट, लिफॉर्ड जैसी कंपनियों की दवाइयां उसी साल्ट में कम रेट पर उपलब्ध है। इसके साथ ही स्टोर्स पर बीपी नापने की सेवा निशुल्क , सुगर जांच की सुविधा रियायती दर पर मौजूद हैं।
दवा दोस्त स्टोर्स के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए पूर्व आईएएस महेंद्र सुराणा ने कहा कि देश की 70 फ़ीसदी आबादी के पास आवश्यक दवाओं की पहुंच नहीं है और उन्ही जरूरतमंद नागरिकों को अफॉर्डेबल दवाओं की उपलब्धता जरूरी है। इस उपलब्धता को सुनिश्चित कर बीमारियो पर होने वाले खर्च में 50 से 80 प्रतिशत तक कमी की जा सकती है।
कंपनी के संस्थापक और सीईओ अमित चौधरी और यश हरलालका ने बताया कि दवा दोस्त राजस्थान की अफॉर्डेबल दवाएं उपलब्ध कराने वाली नंबर 1 फार्मा कंपनी है। हमारे स्टोर पर मिलने वाली दवाओं की एक विस्तृत रेंज है और हम हर जरूरतमंद नागरिक तक सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराए जाने का उद्देश्य लेकर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल अप्रैल में जयपुर में 6 स्टार्स की शुरुआत हुई थी और अब तक लगभग एक लाख संतुष्ट ग्राहको का भरोसा दवा दोस्त के साथ है और अगले कुछ महीनों में 10लाख ग्राहकों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ समय में दवा दोस्त अन्य जिलों और राज्यो में स्टोर्स की विस्तार योजनाएं बना रहे है।
उन्होंने कहा कि कंपनी को अर्नेस्ट एंड यंग के एडवाइजरी लीडर सुनील चंदिरमानी, क्यूमैथ्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर गोविंद राजन फार्म क्षेत्र के दिग्गज अमित कासलीवाल , तारा मेडिकोज समेत उद्योग जगत में मानी हस्तियों का समर्थन प्राप्त है।

सीईओ यश हरलालका ने बताया कि दवा दोस्त स्टोर्स पर आने वाले हर ग्राहक को अफॉर्डेबल दवाओं की महत्वता बताने वाले के चार महत्वपूर्ण कारकों की विस्तृत जानकारी दी जाती है। इनमें दवाई का एमआरपी सॉल्ट शक्ति और चिकित्सा की खुराक ,दवा का रूप, खुराक का फॉर्म यानी की दवा कैप्सूल है या टेबलेट , सिरप या लोशन या दवा का मरहम आदि बताई जाती है। इसके अलावा ग्राहकों को दवा के पैटर्न अर्थात दवा तेज राहत की है या कम राहत वाली आदि से भी अवगत करवाया जाता है । कंपनी के अनुसार दवा दोस्त का प्रयास आमजन में दवा के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

Exit mobile version