Newindiakhabar

जय श्री महाकाल,26 जून 2019 का राशिफल,

शक संवत् 1941 आषाढ़ कृष्ण नवमी बुधवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 26 जून 2019, उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 23 मिनट से 14 बजकर 08 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त कोई नही।

पूर्ण रात्रि नवमी तिथि रहेगी।

उत्तराभाद्रपाद नक्षत्र प्रातः 05 बजकर 37 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र रहेगा।

शोभन योग रात्रि 23 बजकर 48 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग रहेगा।

तैतिल करण मध्याह्न 17 बजकर 05 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 05 बजकर 25 मिनिट से 07 बजकर 10 मिनिट तक
अमृत 07 बजकर 10 मिनिट से 08 बजकर 55 मिनिट तक
शुभ 10 बजकर 39 मिनिट से 12 बजकर 24 मिनिट तक

चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष — आर्थिक निवेश करने से पहले बाजार पर पूर्ण नज़र करें। उद्वेग, मानसिक चिन्ता एवं मानहानि हो सकती है। रिश्तेदारों एवं परिचितों से अनावश्यक झगड़ा हो सकता है। आज के दिन आपको नींद की समस्या हो सकती है।

वृषभ — शुभ कार्य के लिए समय प्रतिकूल है। रूखे व्यव्हार, जीवनसाथी से मतभेद एवं सम्बन्धियों से तनावपूर्ण सम्बन्ध रहेगा। रोगादि स्थिति पर ध्यान दें, तथा औषधियों को प्राथमिकता दें। क़ानूनी मामलों में योग्य विचार करके निर्णय लें।

मिथुन — शारीरिक एवं मानसिक शान्ति रहेगी। व्यवसायिक लाभ, इच्छित स्थान पर स्थान्तरण, सरकारी लेन-देन में लाभ व व्यापार एवं वाणिज्य में भी लाभ होगा। कई स्त्रोतों से धन-लाभ का योग बनेगा। छोटी दुरी की सुखद यात्रा हो सकती है।

कर्क —पारिवारिक जीवन से खुशहाली प्राप्त होगी। सौभाग्य में वृद्धि होने से आन्तरिक आनन्द प्राप्त होगा। नए व्यक्तियों से दोस्ती और उनके द्वारा ख़ुशी एवं आनन्द मिलेगा। धार्मिक दृष्टि से स्तरीय वृद्धि होगी। पुराने रोग में राहत रहेगी।

सिंह — वाहन चलाने में पूरी सावधानी बरते। कष्टदायक परिस्थितियों में अपना योग्य निर्णय लें। मानसिक चिन्ता के आविर्भाव को काबू में रखें। फ़िज़ूल खर्ची पर ध्यान रखें। अयोग्य सलाह-सूचन से बचने का प्रयास करें।

पण्डित हरीश शर्मा
मोब,9351303934

कन्या — भावनात्मक स्तर पर अधिकार ज़माने की प्रवृति को लगाम दें। अपने से शक्तिशाली लोगों से शत्रुता से बचें। पारिवारिक अशान्ति एवं अस्थिर चित्त में योजनाओं या अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को आखिरी अंजाम न दें।

तुला —मानसिक शान्ति बनी रहेगी। व्यवसाय में आर्थिक लाभ एवं धन का आविर्भाव होगा। मित्रों से जान-पहचान एवं परिवार जनों से साथ-सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत बातचीत और व्यवहार में भावनात्मक वातावरण की अनुभूति होगी।

वृश्चिक — नए उद्योगों में असफलता मिलने का योग हो सकता है। नए काम को मुल्तवी रखें। बिना बात सम्बन्धियों से शत्रुता और पाप कार्यों की प्रवृत्ति से बचें। अत्यधिक काम के कारण थकावट की शिकायत होगी। स्वास्थ्य को सम्भालें।

धनु — प्राचीन साहित्य, रहस्मय विधाओं आदि में अभिरुचि रहेगी। जन-व्यवहार में सफलता मिलेगी। मित्रों से मुलाकात और बड़े बुज़ुर्गो तक उच्च स्तरीय लोगों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। भोग-विलास की वस्तुएँ एवं सम्पत्ति सुख मिलेगा।

मकर – निजी कार्य एवं झगड़े में अपनी राय या विचार न दें अन्यथा अपने अस्तित्व को ठेस लगेगी, जिससे मानसिक अशान्ति हो सकती है। शारीरिक तथा मानसिक प्रकार से पराधीनता का अनुभव महसूस करेंगे।

कुम्भ — उत्तम, रुचिकर व स्वादिष्ट भोजन से सन्तुष्ट होंगे। आपको शारीरिक एवं मानसिक प्रकार से मनोकांक्षाएँ पूर्ण होने से आन्तरिक सुख की प्राप्ति होगी। सन्तानपक्ष की ओर से आर्थिक लाभ होगा।

मीन — आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक शक्ति से स्फूर्ति का अहसास होगा। मन प्रसन्न रहेगा। अच्छे व्यक्तियों से मिलन-मुलाकात की सम्भावना रहेगी। व्यवसाय में लाभ मिलने की सम्भावना बनेगी।

      

Exit mobile version