Newindiakhabar

परशुराम जयंती पर पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने एडवोकेट शिव जोशी को किया सम्मानित, ब्राह्मण समाज के लिए हर समय तैयार, जोशी ने दिया वादा

जयपुर 10 मई 2019।(निक सामाजिक)परशुराम जयंती पर राजस्थान ब्राह्मण महासंघ द्वारा विद्याधर नगर में परशुराम सर्किल पर हुआ भव्य आयोजन।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के साथ सभी समाजो के गणमान्य व प्रबुद्ध जनों ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इसी क्रम में समाज सेवी व एडवोकेट शिव जोशी को ब्राहमण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
ये सम्मान उन्हें देश व ब्राह्मण समाज के लिये निरंतर कल्याण उत्थानार्थ ,उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया और आशा की गई कि वे समाज उत्थान के कार्यो में सदैव तत्पर रहेंगे।
उन्हें ये सम्मान पूर्व सांसद जयपुर राम चरण बोहरा ने दिया।

Exit mobile version