Newindiakhabar

अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई,,

बस्सी के बांसखो में भगवान परशुराम जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

बस्सी/जयपुर 7मई2019(निक धार्मिक) बस्सी उपखंड के बांसखो कस्बे में गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा आज अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती महोत्सव मनाया गया।
बाँसखो कस्बे के गढ़ स्थित भगवान नृसिंह मंदिर से गाजे-बाजे व शोभायात्रा के साथ 108 महिलाओं ने कलश यात्रा शुरू जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पंहुची।
कलश यात्रा के दौरान जगह जगह पर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में आकर्षण झांकियां सजाई गई।
भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा के दौरान जगह जगह समाज के लोगो की और से स्वागत किया गया व शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर मनोबल बढ़ाया।
शोभायात्रा का समापन भारद्वाज पब्लिक स्कूल में हुआ। इसी दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह व वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम आयोजनकर्ताओं ने बताया कि वर्ष वर्ष परशुरामजी जयन्ती पर शोभायात्रा का आयोजन किया जाता हैं। शोभायात्रा के दौरान कोई अनहोनी घटना नही इसके लिए पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद रहीं।

Exit mobile version