Newindiakhabar

पूर्व अध्यक्ष स्व.शोभाराम की जयंती में दी भावभीनी पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने अर्पित किये पुष्प
जयपुर 7 जनवरी 2019।(NIK political)राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व.शोभाराम की जयंती के अवसर प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
पीसीसी अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शोभाराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा,डॉ अजीत सिंह शेखावत,रूपेश कांत व्यास,प्रवक्ता सुरेश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी स्व.शोभाराम के चित्र पर पुष्प भेंट कर उन्हें याद किया

Exit mobile version